आयरलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पीटर मूर ने 34 साल की उम्र में ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 85 मैच खेले। बता दें कि, आयरलैंड के इस बड़े खिलाड़ी ने इस टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया था। उन्होंने आयरलैंड के लिए सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट ही खेला।
वहीं, आयरलंड के पीटर मूर ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच उसी देश के खिलाफ खेला, जिसके लिए उन्होंने डेब्यू किया था। जी हां इस बल्लेबाज ने दो देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला। 2 फरवरी 1991 को मूर का जन्म जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में हुआ था।
पीटर मूर ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 26 नवंबर, 2014 को जिम्बाब्वे के लिए खेलते हुए बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए ही 2016 में टेस्ट और टी20 में डेब्यू किया।
2019 में उन्हें जिम्बाब्वे का उपकप्तान भी नियुक्त किया गया, लेकिन इसके बाद उनके करियर में एक नया मोड़ आया। पीटर मूर ने आयरिश पासपोर्ट मिलने के बाद आयरलैंड क्रिकेट टीम में जगह बना ली। उन्होंने ढाका में साल 2023 में 32 साल की उम्र में आयरलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया।