आईपीएल की पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। जिसके लिए टीम लखनऊ पहुंच चुकी है। इसी दौरान टीम के कुछ खिलाड़ी गुरुवार को अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने राम लला के दर्शन किए। खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर मंदिर के दर्शन करने के बाद की तस्वीरें शेयर की हैं।
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में ये चौथा मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम बुधवार को लखनऊ पहुंच गई थी। तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर और कर्ण शर्मा जैसे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले से पहले अयोध्या राम मंदिर का दौरा किया। उनके साथ सूर्यकुमार की पत्नी देविश शेट्टी और चाहर की पत्नी जया भी थीं। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने एक्स पर खिलाड़ियों और उनके परिवार की तस्वीरें शेयर की है।